How does Housefly spread Disease

How does Housefly spread Disease. मक्खियों से बीमारी कैसे फैलती है? और इसने क्या – क्या बीमारियां हो सकती है?
क्या आपको पता है, मखियाँ बीमारी कैसे फैलाते है या फिर इनसे बीमारी कैसे फैलती है, यदि नहीं तो आप आज इस लेख में जानेंगे, इन सभी के बारे में, ध्यान से देखने पर घरेलू मक्खियां अपनी टांगों को रगड़ती पाई जाती है। वे ऐसा क्यों करती हैं? और इससे बीमारी कैसे फैलती है? आइए जानते है ; –
मक्खियों का गंदा भोजन ;
मक्खियां अपने भोजन की खोज स्वाद की टोह के आधार पर करती हैं। और उसकी भोजन साफ अथवा गंदी दोनों प्रकार की होती है, परंतु अक्सर वे गंदी स्थान पर ही बैठे दिखाई देती है।
वे अपने भोजन प्राप्त करने के लिए अगली टांगे और शुडिका की नोक की सहायता लेती है। इस संवेदनशील के लिए वे अपने टांगो को अच्छी तरह साफ करती हैं, साथ में वे अपने पंख और उधर की भी सफाई करती है।
अक्सर आपको देखने को मिलेगा कि वह भोजन या फिर अन्य खाद्य पदार्थ पर बैठ कर अपनी सफाई करती है। वे खुद अपनी सफाई करती है, परंतु सारा गंदा और जीवाणु हमारे भोजन पर डाल जाती है।
मक्खियों से बीमारी कैसे फैलती है;
स्वयं इतनी सफाई पसंद होने के बाद भी मक्खियां बीमारी के जीवाणुओं आदि को हमारे भोजन तक फैलाने का प्रमुख स्रोत मानी जाती है। इसका कारण मक्खियों का अधिकतर गंदे स्थानों पर बैठना और वहां अपने भोजन ढूंढ़ना और अंडे देने आदि का स्थान खोजना होता है। इन्हीं स्थानों से बीमारियों के जीवाणु आदि, मक्खियों के टांगों अथवा पंख से चिपक कर हमारे भोजन तक पहुंच जाती है। और फिर हम दूषित भोजन खाकर तरह – तरह के बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं।
मक्खियों से होने वाली बीमारियां;
मक्खियों की गंदगी से हमें बहुत सारे बीमारियां हो सकती है, जैसे बुखार, सिर दर्द, उल्टी होना, पेट दर्द देना, लूस मोशन , पेट खराब, पाचन शक्ति कमजोर होना आदि प्रकार के बीमारियों से हमें सामना करना पड़ता है।
इसलिए ऐसे मक्खियों से सावधान रहिए और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।
Read Also –
- Learn How does Housefly spread Disease.
- Learn Competitive Exams General Knowledge.
- Learn Home Remedies treatment to fit your body.
- Learn how to make responsive website with HTML & CSS.
0 Comments